जीएसटी 2.0 सुधार पर खैरागढ़ में रंजना साहू ने ली प्रेस वार्ता, कहा सभी वर्गों को मिलेगा लाभ : रंजना साहू

जीएसटी सुधार पर जिला भाजपा कार्यालय, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू जी ने संबोधित किए
“जीएसटी दर में कमी से जनता की जेब में पैसा बचेगा, क्रय क्षमता बढ़ेगी और देश विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा। यह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है- रंजना डीपेंद्र साहू
धमतरी- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी 2.0 के संबंध में खैरागढ़ जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कर व्यवस्था में किए गए यह सुधार आम जनता की क्रय शक्ति बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि पहले जीएसटी में चार स्लैब की व्यवस्था थी, जिसे अब घटाकर दो स्लैब में कर दिया गया है। साथ ही 10-10 प्रतिशत की कमी कर दरों में की गई है, जिससे टैक्स घटेगा और रोजमर्रा की वस्तुएं आम जनता के लिए सस्ती होगी। श्रीमती रंजना साहू ने इसे क्रांतिकारी सुधार बताते हुए कहा कि इसका असर सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, उन्होंने दावा किया है कि इससे केंद्र सरकार की आय बढ़ेगी राज्यों को अधिक टैक्स मिलेगा और छत्तीसगढ़ राज्य भी इसका लाभ उठाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने आगे कहा कि इस सुधार से व्यापारी वर्ग को राहत तो मिलेगी ही साथ ही छात्राओं, शिक्षकों, किसानों और अन्य वर्गों को भी फायदा होगा। कृषि से जुड़े उपकरण, खाद बीज व अन्य आवश्यक सामग्री अब कम दामों में उपलब्ध होंगे, दूध और पनीर जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आई है, जिससे आम आदमी की रसोई पर बोझ घटेगा। उन्होंने कहा कि यह सुधार महंगाई पर नियंत्रण लाने की दिशा में भी कारगर कदम साबित होगा। प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती साहू ने सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर की जानकारी भी साझा किए। उन्होंने बताया कि इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा, सहयोग और समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। खैरागढ़ में भी स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसी गतिविधियों की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला अध्यक्ष बिसेसर साहू, टी.के चंदेल, नीलिमा गोस्वामी, आयस सिंह बोनी, शशांक ताम्रकार, कृति वर्मा, वंदना टांडेकर, ज्योति जंघेल, नीलिमा राजपूत, गोरेलाल वर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, अनीश सिंह दादू, हर्ष वर्मा, ऋषि सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक कदम बताते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।