छत्तीसगढ़

आत्मनिर्भरता ही सशक्त राष्ट्र की नींव है : रंजना साहू



भाजपा मंडल रावां का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जीएसटी रिफार्म विषय पर कार्यशाला मुख्य वक्ता रंजना साहू की उपस्थिति में संपन्न

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जीएसटी रिफार्म विषय पर कार्यशाला का आयोजन रावां मंडल अंतर्गत ग्राम तरसीवां में आयोजित किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू जी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, धमतरी ने उपस्थित होकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने, “वोकल फॉर लोकल” को प्रोत्साहन देने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही जीएसटी रिफार्म पर सारगर्भित जानकारी दी गई, इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प पत्र का वाचन किया गया एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को आत्मनिर्भर भारत अभियान का सशक्त संवाहक बनना होगा, जब गांव-गांव में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार होगा, तभी यह संकल्प जनआंदोलन बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आने वाले समय में हमें हर घर तक यह संदेश पहुंचाना है कि आत्मनिर्भरता ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री भगत यादव, जिला महामंत्री राकेश साहू, श्री डीपेंद्र साहू, रावां मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानीकराम साहू (सरपंच), मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा, दमयंती साहू, समिति अध्यक्ष साकेत साहू, दूजराम सिन्हा, आनंद चंद्राकर, उमेश सिन्हा, हजारी साहू, सुमन देवांगन (सरपंच), फलेश साहू, सुरेंद्र चंद्राकर, पुनाराम साहू, परमेश्वर साहू, कमल नारायण ध्रुव, तोरण ढीमर, तुलसीराम साहू, अलख राम, गंगूराम, सरोज यादव, प्रभुराम, खोमन साहू, हसदेव चंद्राकर, थानुराम, चंद्र कुमार साहू, ढालेश कुमार देवांगन, भीमसेन साहू, चूड़ामणि यादव सहित बड़ी संख्या में पंचगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button