छत्तीसगढ़

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में 4 दिन तक होगी बारिश

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में 4 दिन तक होगी बारिश

रायपुर। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। दो दिन बाद अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button