छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के सामने आज 200 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण

मुख्यमंत्री साय के सामने आज 200 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण

रायपुर। दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी आज हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के सामने नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। जगदलपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में 200 नक्सली सरेंडर करेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर की वास्तविक शक्ति उसके लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सम्मान में निहित है। इन्हीं मूल्यों पर आधारित शासन की नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक नई उम्मीद और परिवर्तन का संदेश पहुंचाया है। यह अवसर बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक बनेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button