छत्तीसगढ़

जेल विभाग द्वारा भ्रष्ट जेल कर्मियों के विरुद्ध की गई कठोर दंडात्मक कार्यवाही

जेल विभाग द्वारा भ्रष्ट जेल कर्मियों के विरुद्ध की गई कठोर दंडात्मक कार्यवाही

रायपुर। जेल विभाग द्वारा भ्रष्ट जेल कर्मियों के विरुद्ध की गई कठोर दंडात्मक कार्यवाही की गई है। विचाराधीन बंदी राजा बैझड के वायरल वीडियो प्रकरण में केंद्रीय जेल, रायपुर के जेल प्रहरी विपिन खलखो एवं राधे लाल खूंटे को भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के अन्तर्गत सेवा से डिसमिस कर दिया गया है।
अम्बिकापुर केंद्रीय जेल में पदस्थ 4 भ्रष्ट जेल कर्मियों नीलेश केरकेट्टा, लोकेश टोप्पो, ललई राम और चंद्र प्रकाश को भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के अंतर्गत सेवा से डिसमिस कर दिया है। भ्रष्ट जेल कर्मियों और संलिप्त कैदियों/बंदियों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button