छत्तीसगढ़

धमतरी : संत जलाराम बापा जयंती : निकली स्कूटर रैली, लगाए बापा के जयकारे

धमतरी, श्री गुजराती समाज भवन बनियापारा में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 226 वीं जयंती 29 अक्टूबर को बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। 28 अक्टूबर की शाम विशाल बाइक रैली निकाली गई। आयोजन में समाजजनों का उत्साह देखते ही बना।

यह आयोजन ट्रस्ट मंडल जलाराम बापा मंदिर ट्रस्ट, मठ मंदिर चौक धमतरी तथा गुजराती समाज, धमतरी द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जलाराम जयंती की पूर्व संध्या 28 अक्टूबर को गुजराती समाज एवं लक्ष्य ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा गया , जो शाम 4 बजे बिलाई माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजराती समाज भवन पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जलाराम मन्दिर मे प्रातः 4.30 बजे मंगल आरती से होगा, जिसके पश्चात नियमित आरती सुबह 7.45 बजे और नारायण भोग आरती 11.30 बजे संपन्न होगी। दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन रहेगा, जिसमें भक्तगण सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करेंगे। सांयकालीन भजन संध्या का आयोजन शाम चार बजे से 5.30 बजे तक, उपरांत महाआरती व नियमित आरती सायं 5.45 बजे संपन्न होगी। इस आयोजन में श्री जलाराम महिला सत्संग मंडल की विशेष सहभागिता रहेगी जलाराम बापा मन्दिर ट्रस्ट समिति तथा श्री गुजराती समाज ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संत श्री जलाराम बापा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को मंदिर परिसर में खिचड़ी प्रसादी की व्यवस्था नियमित रूप से की जाती है। सुबह प्रभात फेरी शाम को निकलेगी शोभा यात्रा जयंती पर्व पर प्रति वर्ष के अनुसार श्री गुजराती समाज भवन से इस वर्ष भी सुबह पांच बजे से समाज के महिला एवं पुरुषों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो श्री समाज भवन से प्रारम्भ होकर घड़ी चौक, सिहावा चौक से वापस होकर श्री गुजराती समाज भवन पहुंचेगी। शाम चार बजे विशाल शोभा यात्रा समाज भवन से निकलेगी जिसमें समाज के सभी सदस्य शामिल होंगे शोभा यात्रा का प्रारंभ समाज भवन से होगा जो शहर की मुख्य मार्गो से होते हुए वापस श्री गुजराती समाज भवन पहुंचेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button