छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की हुई घोषणा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जारी की लिस्ट

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की हुई घोषणा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जारी की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की आज घोषणा हुई है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने महंत घासीदास संग्रहालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन अलंकरणों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा की शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान हिरेश सिन्हा जिला उत्तर बस्तर कांकेर, यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रेनगर, सोंठी, जिला-जांजगीर-चांपा, गुण्डाधूर सम्मान सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव जिला राजनांदगांव, मिनीमाता सम्मान श्रीमती ललेश्वरी साहू जिला – दुर्ग, गुरु घासीदास सम्मान भुवनदास जांगड़े जिला-बेमेतरा और शशि गायकवाड़ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोमा, जिला धमतरी, हबीब तनवीर सम्मान डॉ. कुंज बिहारी शर्मा जिला-रायपुर, महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान सुश्री चांदनी साहू जिला – बिलासपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान राजेश अग्रवाल जिला रायपुर, पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. चित्तरंजन कर जिला रायपुर, चकधर सम्मान पं. कीर्ति माधव लाल व्यास जिला दुर्ग, दाऊ मंदराजी सम्मान रिखी क्षत्रिय जिला दुर्ग, डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार थनेन्द्र कुमार साहू जिला-धमतरी और वामन कुमार टिकरिहा जिला-बलौदाबाजार, महाराजा अग्रसेन सम्मान राजेन्द्र अग्रवाल बिलासपुर, चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इलेक्ट्रानिक मीडिया (हिन्दी) डॉ. सोमेश कुमार पटेल जिला-रायपुर और अभिषेक शुक्ला जिला-रायपुर, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिन्ट मीडिया (अंग्रेजी) भावना पाण्डेय जिला-दुर्ग, दानवीर भामाशाह सम्मान दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता नीरज कुमार बाजपेयी जिला-राजनांदगांव, धन्वन्तरि सम्मान डॉ. अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ, श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार सुखदेव दास जिला-रायपुर, डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सम्मान जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण। संस्था, ग्राम / पोस्ट-दमकसा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर, रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम जिला दुर्ग और एनटीपीसी लिमि. लारा, सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, पुसौर जिला-रायगढ़ को, पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान योगेश कुमार साहू जिला-काकेर, छत्तीसगढ अप्रवासी भारतीय सम्मान मनीष तिवारी जिला-रायपुर, देवदास बंजारे स्मृत्ति पंथी नृत्य पुरस्कार रोहित कुमार कोसरिया जिला-महासमुंद, किशोर साहू राम्मान सुनील सोनी जिला-रायपुर, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान राकेश तिवारी जिला-रायपुर, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. विनोद कुमार वर्मा जिला-बिलासपुर, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण अनुराग बासु मुंबई, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान खेमचंद जैन जिला राजनांदगाव, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी जिला रायपुर, डॉ. भूपेन्द्र करवन्दे जिला-रायपुर, भरतलाल सोनी जिला-रायपुर को, वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रेमशीला बघेल जिला महासमुंद, माता बहादुर कलारिन सम्मान शिल्पा पाण्डेय जिला-सरगुजा, पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान अवधेश कुमार नई दिल्ली, संस्कृत भाषा सम्मान डॉ. दादू भाई त्रिपाठी जिला रायपुर को दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button