छत्तीसगढ़

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे

राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले में एक करोड़ के इनामी माओवादी शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी ने अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है। सीसी मेंबर रामधेर अपने 12 साथियों के साथ सरेंडर किया है। हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़े हैं। रामधेर पर एक कराेड़ पांच लाख का इनाम घोषित था। साय ने कहा, हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। दो सालों में 4 हजार से ज्यादा नक्सलियों का आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी हुआ है। 500 से ज्यादा माओवादी मारे गए हैं। सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने डेडलाइन की घोषणा कर दी है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। 13 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं। दो सालों में हमारे जवान अधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। नक्सलवाद अब अंतिम सासें ले रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button