जब लोकसभा में टोके जाने पर विपक्ष पर भडक़ उठे राजनाथ, कहा- कौन बैठाएगा, क्या बात करते हो..शोर-शराबा नहीं

जब लोकसभा में टोके जाने पर विपक्ष पर भडक़ उठे राजनाथ, कहा- कौन बैठाएगा, क्या बात करते हो..शोर-शराबा नहीं
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा का आयोजन रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वंदे मातरम् पर चर्चा में भाग लिया और अपनी राय रखी। लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् को वह न्याय नहीं मिला जो इसे मिलना चाहिए था। वंदे मातरम को उसका गौरव लौटाना समय की मांग है। सदन में जब राजनाथ सिंह सदन में अपना भाषण दे रहे थे तब किसी विपक्षी सदस्य ने उन्हें टोकने की कोशिश की। इस घटना पर राजनाथ सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है।
जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में अपना भाषण दे रहे थे। तभी विपक्ष की ओर से किसी सदस्य ने उन्हें बीच में टोका। इस बात पर राजनाथ सिंह ने कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने नाराज होकर कहा- कौन बैठाएगा, क्या बात करते हो, चुप रहो? राजनाथ सिंह ने कहा- संसद में कोई चाहे जो बोले, सच बोले, सत्य से थोड़ा परे भी बोले, लेकिन शोर-शराबा नहीं मचाना चाहिए। बाद में, जब भी बोलने का अवसर मिले, आप प्रतिकार कर सकते हैं। संसद की यह मर्यादा है। सदैव मैंने इसका ध्यान रखा है।



