नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला
नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेद्र प्रधान सहित भाजपा के कई बड़े नेता ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर नितिन नबीन का स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला।
इससे पहले भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे। मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है।’’



