छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आगाज़ 1 फरवरी से, 15 फरवरी तक चलेगा धार्मिक-सांस्कृतिक महासंगम

8 फरवरी को विशेष कार्यक्रम प्रसिद्ध तबला वादक पं. मनुराज पचौरी व कथक नृत्यांगना उपासना भास्कर की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति


राजिम(प्रखर)छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध पावन नगरी राजिम में राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य शुभारंभ 1 फरवरी से हुआ जो 15 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन धर्म, समृद्धि और संस्कृति के महासंगम के रूप में पूरे प्रदेश सहित देशभर के श्रद्धालुओं और संस्कृति प्रेमियों को आकर्षित करेगा।
राजिम कुंभ कल्प के दौरान साधु-संतों के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान, स्नान, प्रवचन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 8 फरवरी को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध तबला वादक पं. मनुराज पचौरी अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे, वहीं कथक नृत्यांगना उपासना भास्कर की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय कला से रूबरू कराएगी।
आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजिम कुंभ कल्प 2026 छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनुपम संगम सिद्ध होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button