छत्तीसगढ़

बीजापुर के बीच पेद्दागेलूर के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली कमांडर ढेर

बीजापुर के बीच पेद्दागेलूर के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली कमांडर ढेर

बीजापुर। बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पेद्दागेलूर के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की लगातार फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक एके-47 और एक शव बरामद किया गया है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मीडिया को बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर खंगाला जा रहा है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button