छत्तीसगढ़
माओवादियों का डंप बरामद, 5 किलो के आईईडी समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

माओवादियों का डंप बरामद, 5 किलो के आईईडी समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
सुकमा। सुकमा जिले के गोगुंडा में आज गुरुवार को सीआरपीएफ 74वीं बटालियन और कोबरा 201 के जवानों ने एक संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के हथियारों के डंप को बरामद कर उनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान गोगुंडा पहाड़ के दूसरे छोर पर जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया हथियारों का एक बड़ा डंप मिला। तलाशी के दौरान वहां से 5 किलो वजनी एक शक्तिशाली बम (आईईडी) भी बरामद किया गया। नक्सलियों ने यह बम जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।



