छत्तीसगढ़

एमएस मेहता ब्रदर्स के सामने बॉम्बे गैराज लाइन से सी एंड.डी वेस्ट हटाया, चालानी कार्रवाई भी की गयी



धमतरी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एमएस मेहता ब्रदर्स के सामने बॉम्बे गैराज लाइन क्षेत्र में अवैध रूप से डंप किए गए सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट को निगम टीम द्वारा हटाया गया।

जानकारी के अनुसार निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकला मलबा सड़क किनारे जमा कर दिया गया था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आसपास गंदगी का माहौल बन रहा था। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व वाहन की सहायता से मलबा उठवाकर निर्धारित स्थल पर भिजवाया गया।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अवैध रूप से सी एंड डी वेस्ट फेंकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे को निर्धारित स्थान पर ही डालें अथवा निगम से संपर्क कर अधिकृत रूप से उठाव की व्यवस्था कराएं, ताकि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

Author Desk

Related Articles

Back to top button