छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, स्पीकर रमन सिंह बोले सशर्त शामिल होंगे कवासी लखमा

छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, स्पीकर रमन सिंह बोले सशर्त शामिल होंगे कवासी लखमा

रायपुर (प्रखर)। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को निवास कार्यालय, ए-1 स्पीकर हाऊस, शंकर नगर प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए कहा कहा कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का अष्टम सत्र (बजट सत्र) 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आहूत किया गया है। इस सत्र में कुल 15 बैठके प्रस्तावित है। सत्र की शुरूआत सोमवार, 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11.05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण: से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर सभा में चर्चा बुधवार, 25 फरवरी को होगी।

बजट सत्र में सशर्त शामिल होंगे कवासी लखमा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि शराब घोटाले मामले में एक साल बाद जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा की शर्तों के आधार पर कवासी लखमा बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। उच्च न्यायालय द्वारा 3 फरवरी को कवासी को अंतरिम जमानत का लाभ दिया गया। जांच के दौरान याचिकाकर्ता के संबंध में उचित फैसला किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कवासी लखमा को 7 फरवरी को अभिमत मांगा गया और 2026 में अभिमत व्यक्त किया गया। कवासी लखमा को निम्न शर्तों के आधार पर भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है। कवासी लखमा को आने और जाने की जानकारी विधानसभा सचिव को देनी होगी। वे अपने निवास क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे। कड़ाई से अपनी नो स्पीच का पालन करेंगे। उनकी उपस्थिति केवल सत्र में ही रहेगी। यदि उन्होंने इन नियमों का पालन नहीं किया, तो उनकी अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। बजट सत्र के अन्य विषयों की चर्चा में वे भाग ले सकते हैं, लेकिन अपने ऊपर चल रहे केस के संबंध में कोई चर्चा नहीं करेंगे। सदस्यों को इसकी जानकारी है और यह मामला न्यायालय में होने के कारण कोई भी इस पर चर्चा नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि बजट सत्र में जो वित्तीय एवं शासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे, उनका विवरण है निधन उल्लेख- दीनदयाल सिंह पोर्ते, अविभाजित मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य वहीं वित्तीय कार्य में वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी वर्ष 2026-2027 के आय व्ययक का उपस्थापन 24 फरवरी को अपरान्ह 12.30 बजे करेंगे। वित्तमंत्री चौधरी के बजट भाषण का दूरदर्शन एवं आकाशवाणी रायपुर से सीधा प्रसारण किया जायेगा। गुरूवार 26 फरवरी एवं शुक्रवार, 27 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा होगी। 9 से 17 मार्च तक सभा में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 17 मार्च आय-व्यय की मांगों से संबंधित विनियोग विधेयक का पुर:स्थापन होगा ।आय-व्ययक की मांगों से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा एवं पारण के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। इस सत्र में विधि विषयक कार्य-अभी तक शासकीय विधि-विषयक कार्यों के अंतर्गत निम्नलिखित विधेयकों की सूचनाएँ प्राप्त हुई हैं जिसमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026, छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026 है । प्रश्न, स्थगन एवं ध्यानकर्षण सूचनाएंइस सत्र के लिए सदस्यों से अभी तक प्राप्त प्रश्नों की कुल 2813 सूचनायें प्राप्त हुई है, जिनमें तारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 1437 एवं अतारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 1376 है।अभी तक सदस्यों से कुल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की 61 सूचनायें, नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 01 सूचना. अशासकीय संकल्प की कुल 13 सूचनायें, शून्यकाल की 09 सूचनायें, याचिका की 112 सूचनायें भी प्राप्त हुई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button