छत्तीसगढ़

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को युवक के पास मिले 75 लाख रुपए नगद

पुलिस ने आयकर विभाग को दी जानकारी

रायपुर। रायपुर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। राजधानी के युवक के पास से पुलिस को 75 लाख रुपए नगद मिले हैं। युवक ने पुलिस को रुपए कहां से आये इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी में एम.सी.पी. प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एन जे 8956, जिसमें एक बड़ा थैला रखा था, को रोका गया। थैले की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम रखा होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक मिलन शर्मा को हिरासत में लिया है। युवक रायपुर के आजाद चौक थाना इलाके के समता कालोनी का निवासी है।

पुलिस ने पूछताछ में नगद राशि के संबंध में जानकारी चाही तो युवक कुछ भी नहीं बता रहा था। उसके पास इन रुपयों के कोई दस्तावेज भी नहीं थे। वह पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा। पुलिस ने युवक मिलन शर्मा के कब्जे से 75 लाख रुपये नगद, चार मोबाइल और मोपेड जप्त कर उसके विरुद्ध थाना आजाद चौक में कार्यवाही की गई। मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई है, जिसमें आयकर विभाग द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button