छत्तीसगढ़

विधायक ओंकार साहू की मांग पर आदिवासी विकास प्राधिकरण से लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति


धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से धमतरी विधायक ओंकार साहू की मांग पर आदिवासी विकास प्राधिकरण से लगभग 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के स्वीकृत होने से क्षेत्र के कई गांवों में सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं बेहतर होंगी तथा ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्वीकृत कार्यों में ग्राम पंचायत सेमरा डी के आदिवासी पारा में सामुदायिक भवन के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कसावाही के ग्राम मड़वापथरा में सामुदायिक भवन के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा ग्राम पंचायत तिर्रा-डू के गांधी चौक के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं ग्राम पंचायत धौराभांठा के ग्राम रावनगुड़ा में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसी कड़ी में ग्राम बिरेतरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा ग्राम मुजगहन के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों, सामुदायिक गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी  है |

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button