छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पं. राजेश शर्मा का सम्मान, बधाइयों का सिलसिला जारी


धमतरी। धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के बाद शहर में हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और शहरवासियों द्वारा लगातार उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही हैं।
पंडित राजेश शर्मा लंबे समय से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाजहित के कार्यों में वे हमेशा अग्रणी रहकर तन, मन और धन से योगदान देते आए हैं, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने को समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान माना जा रहा है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पदमाकर वाईकर, पी.वी. पराडकर, श्रीकांत वेरुडकर, सुधीर बल्लाल, संतोष चिखलीकर, दीपक कानाडे, प्रमोद शार्दुल, भूषण शार्दुल, अमरीश जोशी, विजय रायपुरकर, राहुल हिषीकर, विलास घोड़े, विलास साढेगाकर, रवि दाते, वसंत गिरोलकर, दिलीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
इसके साथ ही युवाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। पप्पू शिंदे, आदित्य पवार, जगत दीवान, सकेत मिश्रा, भूपेंद्र साहू, रोहन चक्रधारी और निकेत मिश्रा सहित अन्य युवाओं ने भी उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
शहर में लगातार चल रहे इस सम्मान समारोह से स्पष्ट है कि पंडित राजेश शर्मा की सामाजिक स्वीकृति और लोकप्रियता व्यापक स्तर पर बनी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button