छत्तीसगढ़

काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

जगदलपुर। बस्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ़्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली। पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई थी, यही वजह रही कि चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि गाड़ी किस रफ्तार में दौड़ रही थी। यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक उछलकर सामने जा गिरा। बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसा, अस्पताल ले जाते वक्त दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button