छत्तीसगढ़

राम नवमी पर ग्राम भरारी में भव्य श्रीराम यात्रा, धार्मिक कार्यक्रमों से गूंजा महानदी तट


धमतरी। राम नवमी के पावन अवसर पर महानदी के तट पर बसे ग्राम भरारी में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मौखला मांझी देव स्थल से श्रीराम यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो आसपास के विभिन्न देव स्थलों का भ्रमण करते हुए ग्राम भरारी पहुंची। यहां भगवान श्रीराम की कलश यात्रा, भव्य शोभायात्रा, रामायण पाठ एवं विशाल भोजन भंडारा का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रीराम बाइक यात्रा को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दया राम साहू एवं सारंगपुरी के सरपंच रामकुमार यादव ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण का निर्माण हुआ।
राम नवमी एवं भगवान श्रीराम की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए दया राम साहू ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर जहां कई देशों में अशांति और संघर्ष का माहौल है, वहीं भारत शांति और सद्भाव का मार्ग दिखा रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की मनोहारी मूर्ति की स्थापना इस सदी की सबसे अद्वितीय और अलौकिक वैश्विक धार्मिक घटना है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम कृपालु और दयालु हैं, उनके स्मरण मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं और उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहता है। उन्होंने लोगों से घर-घर राम नाम का पाठ करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस अवसर पर सोनकर समाज के अध्यक्ष मनोहर सोनकर, ग्राम के वरिष्ठ अर्जुन सोनकर, कोतवाल रामेश्वर मिथलेश, तुला राम सोनकर, लिलेश्वर सोनकर, रामनारायण सोनकर, खुमान, वेदराम, भूषण सोनकर, कमलेश, खेमराम, चिंताराम, नंदकुमार, धनसिंग, आनंद, संतोष सहित बड़ी संख्या में सोनकर समाज के ग्रामीण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button