छत्तीसगढ़

निस्वार्थ, नि:शुल्क, निर्बाध 23 वर्षो से नीम औषधि सेवा करने वाले पप्पू भाई का बाजे गाजे से स्वागत, सम्मान



सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़, पार्षदगणों,आम नागरिकों से हुए पप्पू भाई सम्मानित

निरोगी काया हेतु स्वास्थ्य सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है नीम काढ़ा सेवा-: प्रीतेश गांधी

शहर के प्रत्येक सेवाभावी कार्यों को सहयोग कर प्रोत्साहित करने रहेंगे सदैव उपस्थित-: पं. राजेश शर्मा

धमतरी(प्रखर)नवरात्र के नौवें दिन शहर के आमजनमानस को मठ मंदिर चौक में निशुल्क, निस्वार्थ, निर्बाध रूप से नीम के रस का काढ़ा औषधि बनाकर पिलाने वाले राकेश लोहाना उर्फ पप्पू भाई का रामनवमी के अवसर पर आज बाजे गाजे के साथ स्वागत व सम्मान सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी, धर्मप्रेमी, समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा सहित पार्षदगणों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सम्मान के इस क्षण से अभिभूत होकर पप्पू लोहाना ने कहा कि लोगों की दुआ, स्वास्थ्य के क्षेत्र की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें  शास्त्र एवं पुरातनकालीन मान्यताओं से ओत-प्रोत प्रमाणित कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं छत्तीसगढ़ सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने कहा कि गुजराती समाज की नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आधार स्तंभ नीम औषधि काढ़ा सेवा, जो शारीरिक रूप से निरोगी रहने तथा शरीर के विभिन्न व्याधियों को दूर करने के लिए रामबाण औषधि के रूप में प्रयुक्त होता है और इसे अल सुबह 5:00 से उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाने वाले राकेश भाई लोहाना से संपूर्ण समाज गौरवान्वित होने के साथ-साथ सेवाभावी कार्यों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त करता है। पं.राजेश शर्मा ने कहा की शहर के प्रत्येक सेवाभावी कार्यों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सामूहिकता के साथ निस्वार्थ रूप से किया गया कार्य सफलता को प्राप्त करता है जिसका ज्वलंत उदाहरण राकेश लोहाना जी का अविरल 23 वर्ष का सेवा भावी कार्य है।स्वागत एवं सम्मान के इस अवसर पर निर्मल बरडिया, हरि भाई कटारिया, कीर्ति शाह अध्यक्ष श्री गुजराती समाज धमतरी, रमेश देव, मनोज राठौर,मनोज सोनी सी.ए., अशोक मुजंवानी, अनिल गांधी ,जगदीश मेहता,हितेश रायचूर , दीपक गांधी, पार्षदगणों में पिंटू यादव, कुलेश सोनी, राकेश चंदवानी, हेमंत बंजारे,शैलेश रजक, ईश्वर सोनकर, के साथ कुमार मोटवानी ,मोहन यादव, आनंद मीनपाल ,मुकेश रजक, राजकुमार वाधवानी, शिव सोनी राजा सोनी ,प्रीतम देवांगन, सुबोध ठाकुर, दीपक गांधी, विमल जैन, ईश्वर सोनी, नीलमणि पावरीया ,पप्पू सोनी, वीरेंद्र राठौर, गोलू राठौड़ ,मोटू यादव, रितेश यादव ,राजेश नाग उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button