छत्तीसगढ़

गर्भवती महिला की जान बचाने 5 किमी कंधों पर लेकर चले आईटीबीपी के जवान

गर्भवती महिला की जान बचाने 5 किमी कंधों पर लेकर चले आईटीबीपी के जवान

नारायणपुर। नारायणपुर में आईटीबीपी जवानों और नारायणपुर पुलिस ने मिलकर एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए कठिन परिस्थितियों में साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांव बोटेर में एक गर्भवती महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सडक़ सुविधा के अभाव के कारण महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईटीबीपी की 29वीं बटालियन और नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर कंधों के सहारे लेकर करीब 5 किलोमीटर तक घने जंगल, पहाड़ी और कच्चे रास्तों को पार किया और सुरक्षित रोड तक निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समय रहते ओरछा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button