स्टेट कमेटी सदस्य नक्सली सोमन्ना ने किया सरेंडर

स्टेट कमेटी सदस्य नक्सली सोमन्ना ने किया सरेंडर
रायपुर। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात माओवादी चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। सोमन्ना माओवादी स्टेट कमेटी सदस्य है। बताया जा रहा है कि सोमन्ना एओबी (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था। इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है। शीर्ष माओवादी लीडर गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की बागडोरसोमन्ना के पास ही थी। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदाधिकारी का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश को किया ढेर, शव और हथियार बरामद
सुकमा। सुकमा के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हुआ है। जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली पीपीसीएम मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया। सर्चिंग के दौरान शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया है।
दरअसल, सुकमा जिला के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार सुबह जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। सर्चिंग में नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पीपीसीएम मूचाकी कैलाश, जो सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ का निवासी है। वह नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (पीपीसीएम) के पद पर सक्रिय था। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मूचाकी कैलाश पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें नागरिकों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और आईईडी ब्लास्ट की साजिश रचने जैसे मामले शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी, वह मुठभेड़ में मारा गया।



