छत्तीसगढ़

कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, वैकल्पिक मार्गों का अधिक उपयोग करने की अपील

कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, वैकल्पिक मार्गों का अधिक उपयोग करने की अपील

रायपुर। दुर्ग-भिलाई से रायपुर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके चलते अगले एक महीने तक खारुन पुल बंद रहेगा। इस रूट पर ट्रैफिक वन-वे रहेगा। रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए 44 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

इन मार्गों का करें उपयोग :
रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग, अभनपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद -पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करें। दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद-फूंडा—जामगांव— मोतीपुर— अमलेश्वर— से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें। चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट– मोतीपुर —अमलेश्वर —से रायपुर –मार्ग का उपयोग करें। कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी —उरला —खमरिया– अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें। कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें। रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक और बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे। रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार और बाइक भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई और दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button