छत्तीसगढ़

ईडी की विशेष कोर्ट में आबकारी घोटाले में लखमा सहित चार दर्जन से अधिक आरोपी पेश

ईडी की विशेष कोर्ट में आबकारी घोटाले में लखमा सहित चार दर्जन से अधिक आरोपी पेश

रायपुर (प्रखर)। कांग्रेस शासन काल में हुए शराब घोटाले मामले में अब ईडी कोर्ट ने भी आबकारी अधिकारियों सहित अन्य घोटालों घोटालेबाजों पर शिकंजा कसा है। ईडी की विशेष कोर्ट ने लगभग 55 से अधिक आरोपियों को समन जारी किया था। इसके बाद आज पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित 4 दर्जन से अधिक आरोपी विशेष कोर्ट में पेश हुए। शराब घोटाले में ईडी के समन के बाद एक बार फिर माहौल गरमा गया है। एक साथ इतने आरोपियों के कोर्ट में हाजिर होने से विशेष कोर्ट में गहमागहमी का माहौल देखने मिला। जिन लोगों को समन जारी किया गया है, उनमें आबकारी अधिकारी के अलावा शराब घोटाले में रुपए के लेनदेन में बिचौलियों की भूमिका अदा करने वाले और अन्य लोग शामिल है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button