छत्तीसगढ़

हनुमान जन्मोत्सव पर महाआरती व भंडारे में शामिल हुए पं. राजेश शर्मा

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

धमतरी(प्रखर)हनुमान जी प्राकट्य महोत्सव के पावन अवसर पर शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भक्ति, आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिला। महाआरती और भंडारे के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने सहभागिता निभाते हुए भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसादी भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर पं. राजेश शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सनातन धर्म के अनुयायियों को एकता के सूत्र में बांधने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति से जीवन में साहस, समर्पण और सेवा भाव का संचार होता है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति लाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव हमें यह संदेश देता है कि हम सभी मिलकर धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।
भंडारा प्रसादी वितरण में राजेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, विकास शर्मा और लक्की डागा सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
हनुमान जन्म

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button