छत्तीसगढ़

अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को बहुस्तरीय दायित्व-धमतरी अधिवक्ता संघ में हर्ष की लहर

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य का दायित्व प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर धमतरी जिला अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता समुदाय में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारिणी समिति, अनुशासन समिति, वित्त समिति, मान्यता समिति, परीक्षण समिति तथा न्यासी समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धमतरी अधिवक्ता संघ ने इसे शत्रुहन सिंह साहू के लंबे संघर्ष, निष्ठा और विधि के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका नेतृत्व, अनुभव और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अधिवक्ता समाज को निरंतर नई दिशा प्रदान करती रही है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक है, बल्कि धमतरी जिले के अधिवक्ताओं के आत्मविश्वास को भी मजबूत करने वाली है।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और कल्याण को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के भुनेश्वर सिन्हा, दिव्यांशु साहू, पीयूष देवांगन, प्रफुलनाथ जोगी, कपिल चालकी, यशवंत साहू, हेमंत सेन, सचिन जाचक, चुकेश्वर नागेंद्र, दानी राम साहू, मोहित देवांगन, गेवेंद्र पटेल, अशोक बुधवानी, श्याम रंगारी, सौरभ मिश्रा, शंकर देवांगन, शमालिया साहू, मया राम साहू, अनिल गांधी, विकास लहरे, गोपी कुर्रे, जितेश सिन्हा, अनिल साहू, टिकेश कुमार, तानेश्वरी, भारती चंद्राकर, मोनिका और झरना ने उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button