छत्तीसगढ़

स्कूटी में लगी आग, जन सहयोग से बड़ा हादसा टला

धमतरी। शहर के इतवारी बाजार के पास किले के राम मंदिर के समीप बुधवार दोपहर एक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ग्राम भोयना के निवासी भारत साहू और सतीश यादव शादी की रस्मों के लिए सामान लेने धमतरी आए थे।
सामान खरीदने के बाद जब दोनों अपनी स्कूटी स्टार्ट करने लगे, तभी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते स्कूटी में आग लग गई और कुछ ही क्षणों में आग तेज हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और जन सहयोग से तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की तत्परता की भी सराहना की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button