छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व विधायक गुरुमुखसिंह होरा की सौजन्य मुलाकात


धमतरी। धमतरी के पूर्व विधायक गुरुमुखसिंह होरा ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। पूर्व विधायक होरा ने डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने भी धमतरी जिले के हालात और सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें आपसी आत्मीयता और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button