पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, देश में विकास और सुशासन की जीत: पं. राजेश शर्मा

धमतरी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पं. राजेश शर्मा ने खुशी जताते हुए इसे देश में विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दिया है।
पं. राजेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि अब देश की जनता विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया था और यह जनादेश उसी परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण योजना और बुनियादी ढांचे के विकास—का प्रभाव पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिला है। इन्हीं योजनाओं और नीतियों से प्रभावित होकर जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जताया है।
पं. शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा और राज्य में निवेश का वातावरण बनेगा, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की जीत नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों की जीत है। जनता ने यह साबित कर दिया है कि वह अब हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और सुशासन चाहती है।
पं. राजेश शर्मा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल विकास और प्रगति के नए युग में प्रवेश करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।



