छत्तीसगढ़

गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का परचम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर उनकी विचारधारा की सरकार: नीलेश लूनिया


धमतरी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लूनिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, सनातन विचारधारा और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि आज वह ऐतिहासिक क्षण है जब गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का सपना साकार हुआ है।
नीलेश लूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वर्षों से नारा रहा है—“जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है।” इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए धारा 370 को हटाने का कार्य किया और देश की एकता व अखंडता को मजबूत किया।
उन्होंने कहा कि आज वही विचारधारा पश्चिम बंगाल में भी साकार होती दिखाई दे रही है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली की धरती पर आज उनके विचारों और राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित सरकार बनने जा रही है। यह केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं बल्कि विचारधारा की विजय है।
लूनिया ने कहा कि बंगाल की जनता ने लंबे समय से चले आ रहे अत्याचार, तुष्टिकरण और भय के माहौल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की जीत है जो राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। बंगाल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राज्य में विकास, सुरक्षा और सुशासन की राजनीति ही आगे बढ़ेगी।
अंत में नीलेश लूनिया ने कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल विकास और प्रगति के नए दौर में प्रवेश करेगा और देश की मुख्यधारा के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button