आईपीएल ऑनलाइन सट्टा संचालित करते युवक गिरफ्तार, मोबाइल, स्कूटी व नगदी जब्त

धमतरी- जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास एक युवक मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से संस्कार ग्वाल (25 वर्ष) पिता रमेश यादव, निवासी रामसागरपारा धमतरी को संदेहास्पद स्थिति में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक Realme C-55 मोबाइल फोन मिला, जिसमें Reddyanna.com वेबसाइट के माध्यम से आईपीएल मैच में रुपये-पैसे का दांव लगाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपने स्टेट बैंक खाते के माध्यम से सट्टे के पैसों का लेन-देन करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये), जुपिटर 125 स्कूटी क्रमांक CG-05-AR-7569 (कीमत लगभग 1,20,000 रुपये) और 1,600 रुपये नगद जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1,31,600 रुपये बताई गई है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी ऑनलाइन आईपीएल सट्टा से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध सट्टा नेटवर्क पर लगातार तकनीकी और रणनीतिक निगरानी रखी जा रही है।
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध जुआ या सट्टा गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अवैध कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई की जा


