छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से नेहरू निषाद की सौजन्य भेंट


पिछड़ा वर्ग के विकास और अधिकारों को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा


नई दिल्ली- नेहरू निषाद ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू निवास में साध्वी निरंजन ज्योति से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान, सामाजिक न्याय तथा उनके अधिकारों को सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान नेहरू निषाद ने छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और आयोग की पहल से पिछड़ा वर्ग समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों, उनके संवैधानिक अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विषय में भी विचार-विमर्श हुआ। साध्वी निरंजन ज्योति ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक पहल करने की बात कही और नेहरू निषाद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
नेहरू निषाद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज की प्रगति और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव संकल्प साहू, निज सहायक लक्ष्मीकांत मिश्रा तथा नेहरू निषाद की पुत्री सानिया निषाद भी उपस्थित रहीं। सभी ने समाज के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button