छत्तीसगढ़

चुनाव ड्यूटी से घर लौटे सीएएफ जवान की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

चुनाव ड्यूटी से घर लौटे सीएएफ जवान की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

धमतरी। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना इलाके के पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवा की लाश फांसी पर लटकी मिली है। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था। जवान के आत्मघाती कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना के संबंध में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जवान को शराब पीने की लत थी। परिजनों ने उसे शराब सेवन करने से मना किया था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button