छत्तीसगढ़
बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
बीजापुर। बीजापुर कोतवाली थाना के सामने बस्टर फाइटर के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



