छत्तीसगढ़

कोष्टापारा नंदी चौक मे बुधवार को सुशासन शिविर के पूर्व होगा योग शिविर का आयोजन



निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने शहरवासियो से की शिविर का लाभ उठाने की अपील

धमतरी – कल नंदी चौक सामुदायिक भवन में जालमपुर, महंतघासीदास, कोष्टापारा वार्ड के नागरिकों हेतु सुशासन शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमे वार्डवासी अपनी मांगो,शिकायतों को शासन प्रशासन के समक्ष रख सकते हैँ. उक्त शिविर के पूर्व नंदी चौक सामुदायिक भवन में निशुल्क योगा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. जिसमे योग प्रशिक्षक डॉ दिनेश नाग द्वारा नागरिकों को योगा प्रशिक्षण देंगे. बता दे कि योगा शिविर प्रातः 7.30 बजे से प्रातः 8.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा. जिसमे न सिर्फ उक्त वार्ड के निवासी बल्कि सभी लोग शिविर का लाभ ले सकते हैँ. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व राज्यपाल का धमतरी आगमन हुआ था इस दौरान उनके द्वारा योग को अपने जीवन मे उतारने का संदेश देते हुए योगा को बढ़ावा दिया गया था. वंही 21 जून को हर वर्ष विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाता है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा को योग को अपनी दिनचर्या मे शामिल करने की अपील कर चुके है. ऐसे मे योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा उक्त पहल किया जा रहा है. इस संबध मे निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी इस योग शिविर का लाभ उठाये. आज के भागदौड़ भरी जिंदगी मे योग मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. योग से हम निरोग रह सकते हैँ.निगम आयुक्त ने बताया कि आमजनता की बेहतर सेहत के उद्देश्य से धमतरी नगरीय क्षेत्र मे लगने वाले सभी सुशासन शिविर मे योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button