अंतर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में आईएसआईएस का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया में आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े वैश्विक कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को एक जॉइंट ऑपरेशन में ढेर कर दिया है। ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अत्यंत जटिल और सुनियोजित मिशन बताया और कहा कि इसे अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया।

ट्रंप के अनुसार, अल-मिनुकी को यह भ्रम था कि वह अफ्रीका के किसी क्षेत्र में छिपकर सुरक्षित रह सकता है, लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थीं। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई से आईएसआईएस के वैश्विक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और संगठन की ताकत कमजोर होगी। ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

अबू-बिलाल अल-मिनुकी, जिसे अबू बक्र इब्र मुहम्मद इब्र अली अल-मैनुकी के नाम से भी जाना जाता था, अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय माना जाता था। यह क्षेत्र सेनेगल, माली, नाइजर, बुर्किना फासो, नाइजीरिया सहित कई देशों में फैला हुआ है और लंबे समय से चरमपंथी गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है।

इसी बीच एक अलग रिपोर्ट में ईरान को लेकर भी दावा सामने आया है कि वहां की संसद में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बदले लगभग 50 मिलियन यूरो (करीब 550 करोड़ रुपये) के इनाम का उल्लेख किया गया है। हालांकि इस दावे पर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button