छत्तीसगढ़

शंकर नगर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट


रायपुर-  राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के साथ मोबाइल लूट की वारदात हो गई।
जानकारी के अनुसार, धरमलाल कौशिक रविवार सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं पाए।
वारदात के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना ऐसे समय हुई है जब राजधानी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके बावजूद वीआईपी क्षेत्र में हुई इस लूट की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button