छत्तीसगढ़

धमतरी राजीव भवन में युवा कांग्रेस की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश



धमतरी-जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन धमतरी में आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए लेखराम साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से कांग्रेस पार्टी की रीढ़ रही है और संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं युवा कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू कर सरपंच, जनपद सदस्य और विधायक जैसे महत्वपूर्ण चुनावों में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

वहीं निशु चंद्राकर ने कहा कि युवा देश के भविष्य के नेता होते हैं और उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ी रही है तथा जनता के मन में आज भी पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास कायम है। उन्होंने सभी युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ संगठन के लिए कार्य करने की अपील की।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है तथा महिला कांग्रेस भी पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम फिर लहराएगा

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button