छत्तीसगढ़

धमतरी से रायपुर की ओर आज होगा पूज्य संतों का मंगलमय विहार


धमतरी –  श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ द्वारा जानकारी दी गई है कि प.पू. गणाधीश पन्यास प्रवर विनयकुशल मुनि म.सा. एवं प.पू. गणि वीरभद्र मुनि म.सा. (विराग मुनि जी म.सा.) सहित आदि ठाणा का मंगलमय विहार आज धमतरी से रायपुर की ओर होने जा रहा है।
विशेष बात यह है कि विराग मुनि जी म.सा. 145 उपवास के महान तपस्वी हैं और भीषण गर्मी के बीच भी उनका कठिन तप निरंतर जारी है, जिसे लेकर समाजजनों में विशेष श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
यह मंगल विहार आज दोपहर 3:30 बजे श्री पार्श्वनाथ जिनालय से प्रारंभ होगा। समाज के सभी धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुभगवंतों के दर्शन एवं धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button