छत्तीसगढ़

धमतरी में होगा धर्म और आस्था का भव्य संगम, आचार्य श्री जिन पीयूषसागर सूरीश्वर जी महाराज साहेब का कल मंगल प्रवेश


धमतरी। शहर की धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी धमतरी में कल  भक्ति, श्रद्धा और संयम का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। खरतरगच्छ आचार्य श्री जिन पीयूषसागर सूरीश्वर जी महाराज साहेब एवं नूतन आचार्य श्री जिन सम्यकरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा. सहित  ठाणा का धमतरी में भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर जैन समाज सहित शहरवासियों में भारी उत्साह का माहौल है।

आचार्य भगवंत के पावन सानिध्य को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धर्मसभा, मंगल प्रवचन एवं गुरु वंदन कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।  श्रद्धालु इस  मंगल प्रवेश के साक्षी बनगे
समाजजनों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुभगवंत का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करने की अपील की है। धमतरी में होने वाला यह धार्मिक आयोजन शहर के लिए आस्था, संयम और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अवसर माना जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button