छत्तीसगढ़

9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 9 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रस्तावों के अलावा नई योजनाओं, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, अधोसंरचना विकास परियोजनाओं तथा वित्तीय मामलों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। राज्य सरकार की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि कई ऐसे फैसलों पर मुहर लग सकती है, जिनका सीधा असर प्रदेश के आम नागरिकों, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों पर पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले 26 मई को आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। ऐसे में 9 जून की बैठक को भी काफी अहम माना जा रहा है और राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button