छत्तीसगढ़

भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 13 जून को



धमतरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा 13 जून को सभागार बैठक एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अग्रसेन भवन, ईओएस प्रशांत सिनेमा के पीछे रायपुर रोड धमतरी में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प को लेकर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में जिले के प्रबुद्धजन, पेशेवर वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक ठाकुर शशि पवार ने बताया कि सभागार बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। वहीं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के संयोजक अकबर कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को विकसित भारत अभियान से जोड़ना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित और राकेश साहू ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button