छत्तीसगढ़

राजधानी के गंज थाने में नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का मामला, आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं

राजधानी के गंज थाने में नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का मामला, आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं

रायपुर (प्रखर)। राजधानी रायपुर के गंज थाना में सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर 26 मई को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई प्रयास नहीं किया।

सूत्रों के अनुसार, पीडि़ता ने आरोपी अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद गंज थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के उपरांत संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। दूसरी ओर पीडि़ता ने इस मामले में पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के मुताबिक आरोपी के परिजन एफआईआर दर्ज होने के बाद थाना में पदस्थ पुलिस कर्मियों से गुपचुप मुलाकात कर रहे हैं। दूसरी ओर आरोपी भी पुलिस से निरंतर संपर्क बनाए हुए है। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीडि़ता ने इसकी शिकायत गृहमंत्री, पुलिस कमिश्नर से भी की है।

मामले में एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा ने कहा कि पीडि़ता की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज है। आरोपी के सूरजपुर स्थित निवास पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। आरोपी फरार है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button