छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय : प्रीतेश गांधी

विश्वास, विकास और लोक कल्याण के 12 वर्ष अभियान के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों से शिष्टाचार भेंट कर किताब भेंट की

धमतरी। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विश्वास, विकास और लोक कल्याण के 12 वर्ष अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने श्रीशुद्धाद्वैत पंचम पीठाधीश्वर पूज्य श्री वल्लभलाल जी महाराज (कामवन छठी बैठक, चंपारण) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष किताब भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक पहलों एवं राष्ट्रीय हित में लिए गए प्रमुख निर्णयों पर संक्षिप्त चर्चा की। प्रीतेश गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 12 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है तथा देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के नए युग में प्रवेश कर चुका है। श्री प्रीतेश गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना तथा डिजिटल इंडिया जैसी अनेक योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। प्रीतेश गाँधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button