छत्तीसगढ़

बिलासपुर के सरकारी आयोजनों के खर्च पर उठे सवाल, मंत्री अरुण साव ने जांच का दिया भरोसा

बिलासपुर के सरकारी आयोजनों के खर्च पर उठे सवाल, मंत्री अरुण साव ने जांच का दिया भरोसा

प्रश्नकाल में बिलासपुर जिले में शासकीय आयोजनों में व्यय राशि का मुद्दा गूंजा। कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रश्न किया। उन्होंने मंत्री अरुण साव से दिसंबर 2023 से 16 जून 2026 तक पूरी जानकारी मांगी। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने जवाब में कहा कि बिल सबमिट होने के बाद वेरिफिकेशन के बाद भुगतान करते हैं। व्यय राशि में कोई अनियमितता नहीं हुई है और अनियमित भुगतान का प्रश्न नहीं है। अगर कोई शिकायत होगी तो उसका परीक्षण करवा देंगे। इस पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जहां अनियमितता हो रही है उसकी जांच कराएंगे क्या? जवाब में मंत्री अरुण साव ने कहा कि सदस्य को अगर लग रहा है कि गड़बड़ी है तो मामले की जांच कराएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button