छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर धरमलाल कौशिक का हुआ सम्मान, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

धरमलाल कौशिक राजनीति के धर्मराज, नये जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा स्रोत हैं" – पं. राजेश शर्मा

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर धरमलाल कौशिक का हुआ सम्मान, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने दी बधा

“धरमलाल कौशिक राजनीति के धर्मराज, नये जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा स्रोत हैं” – पं. राजेश शर्म

बिलासपुर/धमतरी- छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा वर्ष 2026 के लिए बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। प्रदेश के 90 विधायकों के बीच इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उनका चयन लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है।

धरमलाल कौशिक का राजनीतिक जीवन लंबे अनुभव और उत्कृष्ट संसदीय कार्यशैली का परिचायक रहा है। वे लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने के बाद धमतरी के धर्मप्रेमी समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा ने बिलासपुर पहुंचकर धरमलाल कौशिक का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पं. राजेश शर्मा ने कहा कि धरमलाल कौशिक राजनीति में “धर्मराज” के समान हैं। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में मर्यादा, शालीनता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए जनता और संगठन की सेवा की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब राजनीति निरंतर बदल रही है, ऐसे समय में धरमलाल कौशिक का व्यक्तित्व और कार्यशैली नए जनप्रतिनिधियों के लिए एक आदर्श है।

उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बनने वाले जनप्रतिनिधियों को केवल जनता के बीच ही नहीं, बल्कि विधानसभा के भीतर भी किस प्रकार संयम, गरिमा और संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी बात रखनी चाहिए, यह धरमलाल कौशिक से सीखा जा सकता है। उनका अनुभव, व्यवहार और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का विषय है।

पं. राजेश शर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, जनसेवा और सकारात्मक राजनीति का सम्मान है। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि इतने अनुभवी और जनहितैषी जनप्रतिनिधि को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर धमतरी से महेंद्र पंडित, राकेश निर्वाण, लोकेश डागा एवं राहुल शर्मा ने भी धरमलाल कौशिक का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि धरमलाल कौशिक का अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी प्रदेश की राजनीति एवं जनसेवा को नई दिशा प्रदान करता रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button