छत्तीसगढ़

गौरव ग्राम कंडेल में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राजेश शर्मा

प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देते हैं, 'मन की बात' लोकतंत्र में संवाद की सशक्त परंपरा : राजेश शर्मा

गौरव ग्राम कंडेल में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राजेश शर्मा

प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देते हैं, ‘मन की बात’ लोकतंत्र में संवाद की सशक्त परंपरा : राजेश शर्मा

मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच- विकास मरकाम

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी भोथली मंडल के गौरव ग्राम कंडेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में धमतरी विधानसभा प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा, मंडल प्रभारी महेन्द्र पंडित, राजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल तथा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ राज्य पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं धमतरी विधानसभा प्रभारी विकास मरकाम ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ लोगों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

मन की बात’ सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का माध्यम : पंडित राजेश शर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सामाजिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और जनभागीदारी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों को उनके कर्तव्यों, संस्कारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और राष्ट्रहित के विषयों पर निरंतर जागरूक करते हैं। यह कार्यक्रम लोकतंत्र में जनता और नेतृत्व के बीच सीधे संवाद की एक अनूठी एवं प्रेरणादायी परंपरा को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
मंडल प्रभारी महेन्द्र पंडित एवं राजीव सिन्हा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन का कार्य निरंतरता और समर्पण के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रत्येक कार्य में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं तो देश विकास और उत्थान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर यतीश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चंद्राकर, गिरीश साहू, तुषार साहू, कुशल चंद्राकर, ऋषभ सिन्हा, गिरधर सारवा, रामाधार साहू, आनंद मेश्राम, हिमांशु साहू, बल्ला चंद्राकर, पालनहार, दिलीप, बजरंग देवांगन, कृपाराम साहू, प्रद्युम्न नागरची, कामता, मिलन सोनवानी, सोनाराम साहू, हेमू साहू, लोकेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button