छत्तीसगढ़

यूपी में सड़क हादसे का शिकार हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

बेहतर इलाज के लिये झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

यूपी में सड़क हादसे का शिकार हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

 

बेहतर इलाज के लिये झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी कार सड़क किनारे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय वे बागेश्वर धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे को उनके कर में PSO था।परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तालबेहट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल किरण सिंह देव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया।

ललितपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल विधायक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था एवं यातायात की स्थिति सामान्य है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button