सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ भाजपा गंगरेल मंडल ने किया 650 दीप प्रज्वलन
गुरु पूर्णिमा पर 650 दीपों से हुआ समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत गुरु रविदास जी के आदर्शो का जन-जन तक पहुंचेगा संदेश-मोनिका देवांगन

सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ भाजपा गंगरेल मंडल ने किया 650 दीप प्रज्वलन
गुरु पूर्णिमा पर 650 दीपों से हुआ समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत गुरु रविदास जी के आदर्शो का जन-जन तक पहुंचेगा संदेश-मोनिका देवांगन
धमतरी – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ ग्राम रुद्री स्थित पावन श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वास्तिक की आकृति में 650 दीप प्रज्वलित किए गए। भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक मंगल, सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का पवित्र प्रतीक माना जाता है। स्वास्तिकाकार दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में समरसता, सद्भाव, सुख-समृद्धि और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीप प्रज्वलन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता, सद्भाव, मानव सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों पर चलकर समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अमूल्य संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह समरसता संकल्प अभियान आगामी सात माह तक मंडल के विभिन्न ग्रामों में सेवा, जनसंपर्क, स्वच्छता, सामाजिक समरसता , जनजागरण एवं सेवाभावी से जुड़े विविध कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत गुरु रविदास जी के प्राकट्य दिवस पर इसका भव्य समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ऋषभ देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, श्रीमती पद्मिनी साहू, श्रीमती अनीता यादव, श्री मुकेश यादव, श्रीमती लक्ष्मी बया, श्री प्रसून शुक्ला, श्रीमती रूपा देवांगन, श्रीमती सुलोचना देवांगन, श्री कीर्तन साहू, श्री तोमेश साहू, इकेश्वर सिन्हा श्रीमती अनीता वर्मा, श्री गोपाल साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष से हुआ।


